न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी पार्टी के नेता हार्दिक पटेल को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रियंका का यह बयान साल 2015 के एक राजद्रोह के मामले में हार्दिक के ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश न होने पर अहमदाबाद जिले के विरमगाम तालुका से उन्हें गिरफ्तार किए जाने के अगले दिन आया है।
प्रियंका ने ट्वीट किया कि किसानों के अधिकार और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हार्दिक पटेलजी को भाजपा लगातार परेशान कर रही है। हार्दिक अपने समाज के लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं, उनके लिए नौकरी और छात्रवृत्ति की मांग कर रहे हैं।
वे किसान आंदोलन को आगे ले जा रहे हैं। प्रियंका ने आगे कहा, भाजपा उसे देशद्रोह का नाम दे रही है। अहमदाबाद में 25 अगस्त 2015 में एक रैली के दौरान पटेल समुदाय की एक जनसभा के दौरान हिंसा होने के बाद क्राइम ब्रांच ने पटेल पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.