
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.देहरा। उपमण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम ने बताया कि हर वर्ष की तरह गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ 26 जनवरी को शहीद भूनेश्वर डोगरा मैदान देहरा में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एण्ड गाईड के बच्चों का मार्चपास्ट तथा विभिन्न स्कूलों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रातः शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करने के उपरांत शहीद भूनेश्वर मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों तथा समाज के लिए उत्कृष्ठ योगदान और बेहतर कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उपमण्डल के सभी विभागाध्यक्षों से अपने अधीन स्टाफ की गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
बैठक में डीएसपी देहरा आर.एस राणा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग ए.एस राणा, नगर परिषद की अध्यक्ष सुनिता कुमारी, प्रधान व्यावार मंडल देहरा मलकियत सिंह परमार, प्रबंधक एसबीआई देहरा प्रभात सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग से निरिक्षक लवनीत डोगरा, विक्रम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा सरकारी और प्राईवेट स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.