
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नई दिल्ली: BJP विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने CAA के समर्थन में आयोजित एक सभा में विवादित बयान दिया है.
कर्नाटक के दावणगेरे में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदें प्रार्थना के लिए नहीं बल्कि हथियार रखने की जगह बन गयी।
एमपी रेणुकाचार्य ने कहा, ”आप लोग देशद्रोही हो, मस्जिद में बैठकर फतवा निकालोगे? तुम्हारी मस्जिद में क्या है, प्रार्थना करने के लिए बनाई है मस्जिद, लेकिन तुम लोग प्रार्थना करने की बजाय वहां हथियार जमा करते हो क्या इसीलिये मस्जिद बनाई जा जाती है.”
बता दें कि साल 2013 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह वर्ष के लिए दल से निष्कासित कर दिया गया था। बी एस येदियुरप्पा के करीबी माने जाने वाले रेणुकाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौडा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और इसका पर्दाफाश करने की धमकी दी थी।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली केरल सरकार और पंजाब की कांग्रेस सरकार भी CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर चुकी है और इस विवादास्पद कानून को खत्म करने की मांग कर रही है.
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.