PM नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना, कहा... - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

PM नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना, कहा...

PM नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना, कहा...
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की जनता को ट्वीट कर बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर आयोजित की गयी मानव शृंखला की सराहना करते हुए बधाई दी है. 

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'जब पूरा समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तभी सकारात्मक परिवर्तन आता है. जन जागरण के इस अभियान के लिए मैं बिहार की जनता और राज्य सरकार को बधाई देता हूं.'

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान, शराबबंदी, बाल विवाह निषेध आदि मुद्दों को लेकर करीब 16 हजार किलोमीटर मानव शृंखला रविवार को बनायी गयी थी. ऐसा तीसरी बार है जब सूबे की जनता के सहयोग से मुख्यमंत्री ने मानव शृंखला का आयोजन किया है. इस बार भी बिहार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है.


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.