वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास विवादित होर्डिंग पर अज्ञात के खिलाफ FIR - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

सोमवार, 20 जनवरी 2020

वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास विवादित होर्डिंग पर अज्ञात के खिलाफ FIR

Varanasi : FIR lodged in case of controversial hoarding on CAA - Varanasi News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.वाराणसी। वाराणसी में रेलवे स्टेशन के निकट एक विवादित होर्डिंग लगे होने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इंग्लिशिया लाइन क्रॉसिंग पर लगे होर्डिंग में लिखा है कि हिंदू धर्म में घर वापसी करो.. सीएए, एनआरसी से छुटकारा पाओ। पुलिस निरीक्षक आशुतोष ओझा ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और होर्डिंग मामले में संलिप्त जो भी लोग शामिल होंगे, उनकी जल्द पहचान की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, व्यस्ततम मार्ग पर एक गुमनाम संगठन हिंदू समाज पार्टी ने यह होर्डिंग लगाया था।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया था, जिसमें उन्होंने नई दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के जवाब में यह होर्डिंग टांगने का दावा किया था। होर्डिंग में भगवा पगड़ी में कुछ मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें भी थीं। पुलिस ने शनिवार शाम यह होर्डिंग हटा दिया।


गौमाता   दान   ::गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ? 
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए  सभी  "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.