प्रयागराज एअरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए पूर्व IAS, आर्टिकल 370 हटाने पर किया था सरकार का विरोध - Agra Media

Breaking

मुख्य समाचार

रविवार, 19 जनवरी 2020

प्रयागराज एअरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए पूर्व IAS, आर्टिकल 370 हटाने पर किया था सरकार का विरोध

Ex-IAS officer Kannan Gopinathan detained at Prayagraj airport - Allahabad News in Hindi
 न्यूज डेस्क  आगरा मीडिया  ::.प्रयागराज। केरल के पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन के प्रयागराज में एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। गोपीनाथन शनिवार को दिल्ली से यहां नागरिकता बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के मुद्दे पर अखिल भारतीय जनवादी मंच द्वारा आयोजित दो घंटों की संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

गोपीनाथन द्वारा उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने से रोकने के बारे ट्वीट करने के बाद उन्हें हिरासत में लिए जाने की बात प्रकाश में आई। पूर्व आईएएस अधिकारी ने कहा कि मेरे फ्लाइट से निकलकर निकास की ओर जाते ही दस पुलिसकर्मी मेरे पास आए और मुझसे मेरी पहचान पूछी। जब मैंने उन्हें अपना नाम बताया तो वे मुझे वीआईपी लाउंज में लेकर गए और इसके बाद वहां से मुझे किसी सिक्योरिटी कमरे में ले जाया गया।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने मुझे इलाहाबाद से रवाना होने के बाद की मेरी योजनाओं के बारे में पूछा और जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे शनिवार की रात को दिल्ली से बोकारो के लिए फ्लाइट लेनी है, तो उन्होंने मुझे वापसी की उड़ान से दिल्ली भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.