
न्यूज डेस्क आगरा मीडिया ::.नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए पूर्व क्रिकेटर व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले, पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण का उदहारण दिया।
प्रेरणा और सकारात्मक सोच की शक्ति पर बात करते हुए उन्होंने क्रिकेट के खिलाडिय़ों के माध्यम से विद्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ एक क्रिकेट मैच में कुंबले के घायल होने के बाद भी गेंदबाजी करने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्रविड़ और लक्ष्मण की 376 रनों की साझेदारी का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां तालकटोरा स्टेडियम में हुए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में कहा कि प्रेरित होना, हतोत्साहित होना बेहद आम बात है।
प्रत्येक व्यक्ति इस प्रकार के विचारों से प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चंद्रयान भेजे जाने के समय मेरी इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की यात्रा और वहां हमारे मेहनती वैज्ञानिकों के साथ बिताए समय को मैं कभी नहीं भूल सकता। प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की यथश्री नामक विद्यार्थी द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उसने प्रश्न किया था कि अगर बोर्ड परीक्षा में छात्रों का मूड खराब हो जाए तो क्या करें।
गौमाता दान ::. गौमाता को आपने आजतक कभी कोई आर्थिक सहयोग नहीं किया है तो खुद की समझ और संवेदना के बारे में सोचें कि गौमाता की सेवा में आपका क्या योगदान है ?
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है
गो दान को महा दान माना जाता है।
इसलिए सभी "पाठकों-मित्रों से गौमाता के सहयोग के लिए निवेदन करते है। गौमाता मदद के लिए छोटी-सी सहयोग राशि १०१ रूपये का योगदान दें, यह सहयोग गौमाता ट्रस्ट के लिए जाएगा, उनके निवेदन पर ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा रहा है



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.