
रायपुर । छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर से यहां के नाहरी गांव निवासी 23 श्रमिक गुरुवार को भाग गए। दरअसल, बाहर से लौटे मजदूरों के लिए यहां के ब्वायज हॉस्टल को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है। यह जानकारी दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने दी।
देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू कर दिया गया जो आगामी 17 मई तक जारी रहेगा। इस क्रम में यात्रा प्रतिबंध व शारीरिक दूरी के पालन को लेकर सख्त नियम लागू की गई है। इस बीच लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों की वापसी के लिए केंद्र सरकार ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जिससे लाखों मजदूर अपने राज्य वापस लौट रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.